Sitapur Kechi pul pe mahila ko jeth ne Mari goli

Sitapur zamini vivad
Report by Rashid Umar 

Sitapur News: घर बटवारे को लेकर जेठ ने छोटी बहू को मारी गोली कैंची पुल के पास जेठ अजय तिर्वेदी ने  विधवा महिला लक्ष्मी को मारी गोली महिला को 112 पुलिस ले गई  जिला अस्पताल




सीतापुर- कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में 50 दिन से लॉक डाउन चल रहा है। लॉक डाउन के दौरान यूपी में आपराधिक घटनाएं पहले से भी ज्यादा  बढ़ती जा रही हैं । ताजा मामला सीतापुर जिला का है यहां घर बटवारें को लेकर जेठ ने अपनी विधवा बहू को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर गिर गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहाँ डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। इन्स्पेक्टर साहब ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हमलावरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Canon EOS M50 24.1MP Mirrorless Camera (Black) with EF-M 15-45 is STM Lens 10,000 discount Free delivery

जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली क्षेत्र की है। यहां की निवासी लक्ष्मी त्रिवेदी ३५ वर्षीय को बुधवार की रात करीब 11: 00 बजे संदिग्ध परिस्तिथियों में गोली मारी गई। कैंची पुल के पास हुई घटना से हड़कंप मच गया पूरा केची पुल घबरा रहा है । घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में महिला को अस्पताल में एडमिट करवाया। डॉक्टरों ने महिला को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। 


https://amzn.to/3bfddxq

इन्स्पेक्टर ने बताया कि महिला ने जेठ अजय त्रिवेदी, ससुर सहित चार लोगों पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि रात में वह जब अस्पताल से लौट रही थी तभी दो बाइक पर सवार होकर चार लोग आये और गोली मार दी। गोली महिला के बाएं बांह पर कंधे के नीचे चीरती हुई निकल गई। गोली लगने से महिला की बांह में घाव हो गया। इन्स्पेक्टर ने बताया कि महिला के आरोपों के आधार पर जब आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए दबिश दी गई तो वह घरों में सो रहे थे। उन्हें घटना की जानकारी ही नहीं थी। उन्होंने बताया कि महिला का घर बंटवारे और गाड़ी को लेकर विवाद चल रहा था। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फ़िलहाल पूरे में निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Breaking News: जानिए देश की अपडेट न्यूज़
Sitapur news 👉Sitapur News
Coronavirus update:Coronavirus update 
Lockdown:Lockdown news
Ramadan:Ramadan news