अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश को  दिया एक लाख मास्क 
Priyanka Ghandhi ne uttar Pradesh ko diye 1 lakh mask


प्रदेश में 47 लाख लोगों को पहुंचाया जा चुका है राशन और खाना का वितरण भी करवा रही हैं।

लखनऊ अखिल भारती कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क लखनऊ भेजा है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस नोट ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क भेजवाया है।इसके पहले महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने कई जिलों में राशन, लोगों को दवाएं भिजवा चुकी हैं। आज लखनऊ में उन्होंने एक लाख मास्क भिजवाया है। कल से कांग्रेस के कार्यकर्ता इसका वितरण करेंगे।
Amazon se free shopping:Free coupons

उत्तर प्रदेश में महासचिव श्री प्रियंका गांधी कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी सक्रिय रही हैं। उनके देखरेख में कई व्हाट्सएप ग्रुप संचालित हो रहे हैं जिनके माध्यम लोगों की मदद हो रही है।
लोगों की मदद के लिए लखनऊ, गाज़ियाबाद, हापुड़, आगरा, फतेहपुर, लखीमपुर, इलाहाबाद, समेत 17 जिलों में रसोईघर चलाया जा रहा है। साथ ही साथ हर जिले में जरूरतमंदों को राशन भी बांटा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में करीब 47 लाख लोगों को राशन और खाना पहुंचाया गया है। उत्तर प्रदेश के बाहर 4 लाख अपने प्रवासी मजदूरों और जरूरतमन्दों की मदद की गई है।